उत्तर नारी डेस्क
हवाई यात्रा करने वालों के लिए अच्छी ख़बर है। आपको बता दें इंडिगो एयर पंतनगर-देहरादून-दिल्ली के बीच 27 मार्च से रोजाना नॉनस्टाप फ्लाइट शुरू करने जा रही है। जिस से कुमाऊं भर के यात्रियों को काफी सुविधा होने वाली है यानी कि इस फ्लाइट के शुरू होने से अब पंतनगर से दिल्ली के बीच दूरी सिर्फ एक घंटे में सिमट जाएगी। इस नियमित विमान सेवा के शुरू होने से उत्तराखण्ड, खासतौर पर कुमाऊं में पर्यटन गतिविधियों को उबारने में काफी मदद मिलेगी।
इस संबंध में पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक राजीव पुनेठा ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस ने इस फ्लाइट का शेड्यूल तय कर दिया है। दिल्ली से 72 सीटर विमान पंतनगर आएगा। पंतनगर से यही विमान यात्रियों को लेकर देहरादून जाएगा। देहरादून से यात्रियों को लेकर पंतनगर आएगा।
वहीं पंतनगर से यात्रियों को लेकर दिल्ली को रवाना होगा। उन्होंने बताया कि इंडिगो कंपनी ने सभी रूटों के लिए किराया तय कर दिया है। किराया ऑनलाइन देखा जा सकता है। पंतनगर से अब तक एयर इंडिया के विमान का संचालन होता है। हालांकि, एयर इंडिया की दिल्ली से पंतनगर को सीधी विमान सेवा नहीं है। अब इस सुविधा के शुरू होने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
इंडिगो का यह है शेड्यूल
फ्लाइट संख्या प्रस्थान समय आगमन समय
6ई-7324 दिल्ली 12.45 पंतनगर 13.50
6ई-7325 पंतनगर 16.25 दिल्ली 17.35
6ई-7326 पंतनगर 14.10 देहरादून 15.00
6ई-7327 देहरादून 15.20 पंतनगर 16.05
यह भी पढ़ें - हरक सिंह रावत ने कहा- कोटद्वार में मेरे कार्यों का BJP को मिला लाभ
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)