उत्तर नारी डेस्क
उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शुक्रवार को दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से शिष्टाचार भेंट की। जहां इस दौरान दोनों के बीच सदन संचालन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष को केदारनाथ धाम का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
वहीं ओम बिड़ला ने उत्तराखण्ड में पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने पर ऋतु खंडूड़ी को अपनी बधाई व शुभकामनाएं दींं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष से सदन के संचालन एवं संसदीय कार्यवाही संबंधित विभिन्न विषयों पर वार्ता की। वहीं दोनों की बीच नौ अप्रैल से गुवाहाटी में आयोजित हो रहे सीपीए कार्यकारी समिति की बैठक एवं सीपीए इंडिया रीजन सम्मेलन से संबंधित विषय पर भी लंबी बातचीत हुई।
बता दें इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बीते गुरुवार को नई दिल्ली में उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात की थी। जहां केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खोलने का आश्वासन दिया था।
यह भी पढ़ें - गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार से होंगे सम्मानित
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
