उत्तर नारी डेस्क
देहरादून से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां ढाई महीने से शव बॉक्स में बंद सड़ रहा था। जिसका पता चलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी अनुसार देहरादून के जाखन क्षेत्र के एक लॉज में गुरुवार सुबह पुलिस को एक महिला की हत्या की खबर मिली। हैरत की बात यह थी कि महिला का शव करीब दो से ढाई महीने पुराना बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार महिला का पति जनवरी में उसे छोड़कर अपने घर बंगाल चला गया था। जोकि अभी तक नहीं लौटा और महिला यहां लॉज में एक किराये के कमरे में पति के साथ रहती थी। इस मामले की जानकारी लॉज प्रबंधन ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
यह भी पढ़ें - सामने से आ रहे ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
