उत्तर नारी डेस्क
बारिश का मौसम आते ही कुछ बीमारियों का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है जिसमें डेंगू सबसे मुख्य है। हर साल न जाने कितने ही लोगों की मौत डेंगू की वजह से हो जाती है। वहीं, डेंगू का पहला मामला राजधानी देहरादून से सामने आया है। जानकारी अनुसार इंदिरा नगर स्थित एक निजी स्कूल के 51 वर्षीय शिक्षक में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है। निजी स्कूल प्रबंधन ने शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और आशा वर्कर की टीम ने स्कूल व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। स्कूल में किसी और शिक्षक स्टाफ या छात्र में बुखार की शिकायत नहीं मिली है। वहीं, नगर निगम की टीम ने स्कूल के आसपास कीटनाशक रसायनों का छिड़काव किया है।
यह भी पढ़ें- BJP विधायक बंशीधर भगत में कोरोना के लक्षण
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
