उत्तर नारी डेस्क
पुलिस अधीक्षक, जनपद बागेश्वर द्वारा युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं अवैध शराब/मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध समस्त थाना प्रभारियों व प्रभारी एस0ओ0जी0 बागेश्वर को अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त क्रम में क्षेत्राधिकारी कपकोट अशोक कुमार सिंह एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन अंकित कंडारी बागेश्वर के पर्यवेक्षण में दिनांकः 07-08-2022 को थाना कपकोट/एस0ओ0जी0बागेश्वर की सयुंक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत शान्ति-व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान मुखबीर की सूचना पर थाना कपकोट/ एस0ओ0जी0 की सयुंक्त टीम द्वारा खाईबगड़ नये पुल के पास रोड पर से अभियुक्त उमेश कुमार निवासी- लीमा, थाना- कपकोट, जनपद बागेश्वर, उम्र-35 वर्ष के कब्जे से 931 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी। एस०ओ०जी०/थाना टीम द्वारा अवैध चरस की तस्करी कर रहे अभियुक्त को मौके से अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरूद्ध थाना- कपकोट में मु0अ0सं0-68/2022 धारा. 08/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त का विवरण
1-उमेश कुमार निवासी- लीमा, थाना- कपकोट, जनपद-बागेश्वर, उम्र-35 वर्ष।
यह भी पढ़ें - 15 लाख की अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
.jpg)