उत्तर नारी डेस्क
देश समेत उत्तराखण्ड के लिए बुरी ख़बर सामने आई है। आज मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया है। इस हादसे में 8 जवानों के शहीद होने की खबर है, जबकि 27 जवानों की हालत गंभीर है। जिन्हे इलाज के लिए श्रीनगर लाया गया है। बाकियों का अनंतनाग में इलाज हो रहा है।
बता दें, इस हादसे में उत्तराखण्ड का जवान भी शहीद हो गया। जवान की पहचान कांस्टेबल दिनेश बोहरा (पिथौरागढ़) के रूप में हुई है। आईटीबीपी के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, बस चंदनवाड़ी से पहलगाम आईटीबीपी जवानों को ले जा रही थी। इसी दौरान ब्रेक के फेल हो गए, जिस वजह से बस अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। बस में 39 जवान सवार थे। 37 जवान आईटीबीपी और दो जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे। बताया जा रहा है कि सभी जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर थे। अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद जवान लौट रहे थे। इसी दौरान ब्रेक फेल होने के बाद बस नदी में गिर गई।
सीएम धामी ने जताया दुःख
पहलगाम में हुए हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया। सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा 'जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में ITBP के जवानों के हताहत होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से शहीद जवानों को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।'
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में ITBP के जवानों के हताहत होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ।मैं ईश्वर से शहीद जवानों को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 16, 2022
यह भी पढ़ें - लैंसडाउन : गुलदार ने गढ़वाल राइफल्स के सैनिक पर किया हमला
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
.jpg)