उत्तर नारी डेस्क
उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जिले के द्रौपदी का डांडा 2 पर्वत चोटी के पास हुए हिमस्खलन में लोंथरु गांव निवासी पर्वतारोही सविता कंसवाल की एवलांस में दबने से मौत हो गई है। देर शाम निम के प्रधानाचार्य अमित बिष्ट ने हादसे में एवरेस्ट विजेता सविता कंसवाल की मौत की पुष्टि की है। बता दें सविता ने इसी साल मई माह में 15 दिन के अंदर एवरेस्ट और माउंट मकालू पर्वत सफल आरोहण कर नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया था। सविता उत्तरकाशी जनपद की एक उभरती हुई पर्वतारोही थी।
जिसने बेहद कम समय में पर्वतारोहण के क्षेत्र में अपना नाम बनाया था। सविता ने नेहरु पर्वतारोहण संस्थान से एडवांस और सर्च एंड रेस्क्यू कोर्स के साथ पर्वतारोहण प्रशिक्षक का कोर्स किया था। इसके साथ ही सविता ने इसी साल 12 मई को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर) पर तिरंगा फहराया था। इसके 15 दिन बाद सविता ने माउंट मकालू (8463 मीटर) पर भी सफल आरोहण किया था। वहीं मंगलवार देर शाम सविता की मौत की खबर आने के बाद उसके गांव सहित जनपदभर में शोक की लहर फैल गई है।
यह भी पढ़ें - पौड़ी गढ़वाल : गहरी खाई में गिरी बारातियों से भरी बस , 25 लोगों की मौत
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
