उत्तर नारी डेस्क
उत्तराखण्ड के रुड़की जिले में एक महिला की काफी लम्बे समय से बीमारी के चलते मौत हो गयी। जिसकी जानकारी परिजनों ने अपने रिश्तेदारों को दी। मौत की खबर सुनकर छोटी बहन गुलजार भी लुधियाना से अपने बेटे के साथ बड़ी बहन के घर रुड़की पहुंच गई। जहां बीमारी के चलते बहन की हुई मौत के बाद उसका शव देखने से छोटी बहन की भी अचानक तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। इस घटना से घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है।
जानकारी अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरी मोहल्ला निवासी मुर्सलीना आयु 75 वर्ष काफी समय से बीमार चल रही थीं। सोमवार की सुबह महिला की बीमारी के चलते मौत हो गई। परिजनों ने इसकी जानकारी अपने रिश्तेदारों को दी। जिसके बाद सभी स्वजन रुड़की पहुंचे। वहीं, छोटी बहन भी अपने बेटे को लेकर बड़ी बहन के घर पहुंची। जहां बहन की मौत के बाद उसे देखने आई महिला की भी शव देखकर मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया। इस घटना से मां को रुड़की लेकर आए बेटे का भी रो-रोकर बुरा हाल है। बहनों की मौत से दोनों परिवार में मातम छा गया हैं। परिवार के लोग अब इनके शव को सपुर्दे खाक करने की तैयारी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें - पौड़ी गढ़वाल : ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार सैनिकों पर गुलदार ने किया हमला
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
