उत्तर नारी डेस्क
चारधाम यात्रा-22 के दौरान करीब 11 लाख श्रद्धालुओं द्वारा यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के दर्शन किये गये। कल गंगोत्री धामा के बाद आज 27.10.2022 को भैयादूज पावन पर्व पर अपराह्न 12:09 बजे यमुना जी के उद्गम स्थल स्थित उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध धाम यमुनोत्री के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा अर्चना के विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिये गए। पुलिस सुरक्षा के साथ यमुनोत्री से पतित पावनी मां यमुना की डोली ढोल-दमाऊ के साथ शनिदेव महाराज की अगुवाई में खरसाली(खुशीमट्ठ) गांव के लिए रवाना हुई। शीतकाल में श्रद्धालु मां यमुना जी के दर्शन व पूजा-अर्चना शीतकालीन प्रवास खरसाली स्थित यमुना मंदिर में कर सकेगें।
आपको बताते चले कि इस वर्ष लगभग 4.86 लाख श्रद्धालुओं ने यमुनोत्री धाम पर दर्शन किये। चारधाम यात्रा-22 के दौरान करीब 11 लाख श्रद्धालुओं द्वारा यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के दर्शन किये गये।
यह भी पढ़ें - लम्बे समय से फरार चल रहे एक वारण्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
