पंडित राजेन्द्र प्रसाद बेबनी

दिनांक :-29-दिसम्बर-2022

वार:----------गुरुवार

तिथी :---------07सप्तमी:-19:17

पक्ष :------------शुक्लपक्ष

माह:-----------पौष14गते

नक्षत्र :-------पूर्वाभाद्रपद:-11:43

योग:--------व्यतिपात:-11:45

करण:-------गर:-07:55

चन्द्रमा:------मीन

सुर्योदय:--------07:28

सुर्यास्त:---------17:50

दिशा शूल--------दक्षिण

निवारण उपाय:----राई का सेवन

ऋतु :------------शिशिर

गुलीक काल:---10:02से 11:20

राहू काल:------13:56से15:14

अभीजित....12:08से12:50

विक्रम सम्वंत  .........2079

शक सम्वंत ............1944

युगाब्द ..................5124

सम्वंत सर नाम:-------नल


       🌞चोघङिया दिन🌞

शुभ:-07:28से08:46तक

चंचल:-11:21से12:39तक

लाभ:-12:39से13:56तक

अमृत:-13:56से15:14तक

शुभ:-16:32से17:50तक

      🌓चोघङिया रात🌗

अमृत:-17:50से19:32तक

चंचल:-19:32से21:14तक

लाभ:-00:39से02:21तक

शुभ:-04:04से05:46तक

अमृत:-05:46से07:29तक


     आज के विशेष योग

 वर्ष का271वा दिन, भद्रा प्रारंभ

19:17से30:50 तक पृथ्वीलोक अशुभ आग्रेय, गुरु सप्तमी, पंचक

सूर्य पूर्वाषाढा में 12:07, शुक्र मकर में 16:02,  बुध वक्री 14:54

श्री राजेन्द्र सूरिश्वर त्रिस्तुतिक (जैन), श्री गुरु गोविंदसिंह जयंती

(प्राचीन मत), उभय-मार्तण्ड सप्तमी व्यतिपात पूण्यम, शरद्

उत्सव प्रारंभ (3दिन माऊण्ट आबू),


      🙏🪷वास्तु टिप्स🪷🙏

गुरुवार के दिन केले के पेड़ में हल्दी जरुर चढ़ाएं।


       सुविचार

जिस व्यक्ति का मन का भाव सच्चा होता है, उस व्यक्ति का हर काम अच्छा होता है।


   💊💉आरोग्य उपाय🌱🌿

आंखों के नीचे सूजन को कम करने के तरीके -

ग्रीन टी बैग -

ग्रीन टी में एंटीऑक्सिडेंट होता हैं, जो आपकी आंखों के आसपास की त्वचा को फिर से जीवंत करता हैं और सूजन, लालिमा और रेटिना की सूजन को कम करने में मदद करता है। इसमें टैनिन होता है जो आंखों की सूजन को कम करने में सहायता करता है। इसके लिए आप ग्रीन टी बैग को रेफ्रीजिरेटर में रखकर ठंड़ा कर लीजिए। फिर इसे 10 से 15 मिनट के लिए आईलीड पर रखिए। आप इसे पूरे दिन दो से तीन बार दोहरा सकते हैं।


      🐑🐂 राशिफल🐊🐬

🐏 राशि फलादेश मेष :-

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुता में वृद्धि होगी। अज्ञात भय रहेगा। थकान महसूस होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। 

🐂 राशि फलादेश वृष :-

(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। शारीरिक कष्ट संभव है, सावधान रहें। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है। 

👫 राशि फलादेश मिथुन :-

(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ रहेगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं। 

🦀 राशि फलादेश कर्क :-

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

किसी अपरिचित की बातों में न आएं। धनहानि हो सकती है। थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। 

🦁 राशि फलादेश सिंह :-

(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। हानि संभव है। भाइयों का साथ मिलेगा।

👩🏻‍🦱 राशि फलादेश कन्या :-

(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

किसी की बातों में न आएं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे। 

⚖ राशि फलादेश तुला :-

(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्ययसाय लाभप्रद रहेगा। कार्य पर ध्यान दें। 

🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें। या‍त्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। वस्तुएं संभालकर रखें।

🏹 राशि फलादेश धनु :-

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। 

🐊 राशि फलादेश मकर :-

(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश करने का समय नहीं है। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें। 

🏺 राशि फलादेश कुंभ :-

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें। निवेश करने से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 

🐠 राशि फलादेश मीन :-

(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

कष्ट, भय, चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है। जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। धनार्जन होगा। 

कुंडली से सम्बन्धित अन्य समस्याओं और उनके निराकरण हेतु संपर्क करें - पंडित राजेंद्र प्रसाद बेबनी 

मोबाइल नंबर - 91 7895306243

यह भी पढ़ें - CM धामी ने "टिहरी वॉटर स्पोर्ट्स कप" का किया उद्घाटन