उत्तर नारी डेस्क
उत्तराखण्ड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उत्तराखण्ड के कई होनहार अपनी मेहनत और क्षमता के दम पर ही उच्च पदों पर काबिज हैं। इसी क्रम में अब मूल रूप से अल्मोड़ा के दन्या व हाल शेरवानी क्षेत्र मल्लीताल निवासी राहुल जोशी ने यूपीएससी परीक्षा पास कर देशभर में 17 वां स्थान हासिल किया है। आपको बता दें, आर्थिक रूप से सामान्य परिवार के युवा राहुल जोशी का संघ लोक सेवा आयोग की भूवैज्ञानिक पद पर चयन हुआ है। उनके पिता गणेश दत्त जोशी एक होटल कर्मचारी हैं और माँ हेमा जोशी ग्रहणी है। राहुल ने 12 वीं तक की शिक्षा शहर के सनवाल स्कूल में हासिल की है। जबकि बीएससी व एमएससी प्रथम श्रेणी में कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर से पास किया है। राहुल की बहन मनीषा भी डीएसबी से ही कम्प्यूटर साइंस में एमएससी कर रही है।
वहीं, कुमाऊं विवि भूगर्भ विज्ञान के सेवानिवृत्त प्रो सीसी पंत के अनुसार राहुल ने आर्थिक कठिनाइयों के बीच सफलता हासिल कर साबित किया कि लगातार अध्ययन व कठिन मेहनत से सफलता हासिल की जा सकती है, आर्थिक कठिनाई सफलता में रोड़ा नहीं बन सकती। राहुल के पास कभी कभी छोटी-छोटी चीजों के लिए भी पैसे नहीं होते थे।
यह भी पढ़ें - कोटद्वार : बॉर्डर पर तैनात उत्तराखण्ड का एक लाल शहीद, जय हिन्द
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
