उत्तर नारी डेस्क
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देशन मे पौड़ी पुलिस द्वारा चौपाल लगाकर ग्रामवासियों को लगातार जागरुक किया जा रहा है। इसी क्रम में आदेशानुसार “साझू प्रयास पुलिस वाला गुरजी का साथ" यानि "आपका और पुलिस का सामूहिक प्रयास" की थीम पर जनपद की थाना सतपुली पुलिस टीम द्वारा ग्राम-ओडल छोटा में चौपाल लगाकर बच्चों, महिलाओं, ग्रामीणों को महिला सम्बन्धी अपराधों व उनके Legal Rights के बारे में जानकारी, गुड टच बेड टच, सोशल मीडिया के (फेसबुक, Instagram, Twitter आदि) से सम्बन्धित अपराधों से बचाव, नशे के दुष्प्रभावों, डायल-112, साइबर हेल्पलाइन-1930 और उत्तराखण्ड पुलिस एप आदि के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
