उत्तर नारी डेस्क
उत्तराखण्ड के होनहार युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वैसे तो हम आए दिन आपको प्रदेश के होनहार युवाओं की अभूतपूर्व सफलताओं की खबरों से रूबरू कराते रहते हैं परन्तु आज हम आपको प्रदेश की एक ऐसी होनहार दंपति के बारे में बताने जा रहे हैं जो बीते रोज एक साथ एसडीएम बन गई है। बता दें, पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग तहसील क्षेत्र के बरसायत गांव निवासी विपिन चन्द्र पन्त एवं उनकी पत्नी पूनम पंत एसडीएम बन गए हैं। वर्तमान में ये दोनों तहसीलदार थे। पदोन्नति के बाद दोनों एसडीएम बन गए हैं। विपिन और उनकी पत्नी पूनम की इस उपलब्धि से उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है।
बता दें, राज्य सिविल सेवा के 14 तहसीलदारों की डीपीसी के उपरांत डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नति मिल गई। इन 14 तहसीलदारों को मेहनत और सर्विस में ईमानदारी के चलते एसडीएम के पदों पर पद्दोन्नति मिली है। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा नियमित चयन के आधार पर इन तहसीलदारों को 30 मई को की गयी संस्तुति के क्रम में डिप्टी कलेक्टर के पद पर प्रोन्नत किया गया। जिसमें विपिन चन्द्र पन्त एवं उनकी पत्नी पूनम पंत भी शामिल हैं। वहीं, अपनी प्रारम्भिक शिक्षा विवेकानंद विद्या मंदिर पिथौरागढ़ से प्राप्त करने वाले विपिन ने इंटरमीडिएट की परीक्षा देवसिंह इंटर कॉलेज से उत्तीर्ण की। इसके बाद वर्ष 2014 में उनकी तहसीलदार पद पर नियुक्ति हुई थी। पदोन्नति से पूर्व वर्तमान में वह रामनगर में तहसीलदार के पद पर तैनात थे जबकि उनकी पत्नी पूनम जसपुर में तहसीलदार थी। दोनों पति-पत्नी प्रदेश की कई तहसीलों में तहसीलदार का कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में विपिन अपने परिवार के साथ उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर तहसील क्षेत्र में रहते हैं।
बताते चलें कि विपिन के पिता स्वर्गीय हीरा बल्लभ पंत खंड विकास अधिकारी विण के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सबसे खास बात तो यह है कि विपिन के दादा स्वर्गीय तारा दत्त पंत अपने जमाने के एक नामी एवं महान शास्त्री रहे हैं। वर्तमान में कुमाऊं विश्वविद्यालय में एमए इतिहास विषय में उनकी चार किताबें पढ़ाई जाती है। विपिन पंत और पूनम पंत के एसडीएम बनने के बाद से उनके गांव और परिजनों के बीच में खुशी की लहर छा गई है। उत्तर नारी की टीम की ओर से भी दोनों को हार्दिक शुभकामनाएं।
यह भी पढ़ें - कोटद्वार : सीमेंट से भरा पिकअप वाहन नदी में गिरा, चालक बाल-बाल बचा
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
(1)%20(1).jpg)