उत्तर नारी डेस्क
आज दिनाँक 31.07.2023 को मुख्य आरक्षी कमलेन्द्र सिंह के ऐच्छिक सेवानिवृति व अनुचर फौजदार के पुलिस विभाग में अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के अवसर पर पुलिस लाईन पौड़ी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
विदाई समारोह के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी श्यामदत्त नौटियाल व पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर रविन्द्र चमोली द्वारा मुख्य आरक्षी कमलेन्द्र सिंह एवं अनुचर फौजदार को स्मृति चिन्ह, शॉल व उपहार भेंट करते हुये पुलिस परिवार की ओर से उनके सेवानिवृत जीवन के सुखद शान्तिमय एवं भविष्य में स्वस्थ जीवन एवं सुखद पारिवारिक जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गई।
मुख्या आरक्षी कमलेन्द्र सिंह द्वारा 21 वर्ष 09 माह अपनी सेवाएं पुलिस विभाग को प्रदान की गयी। अपने सम्पूर्ण सेवाकाल में ड़यूटी के प्रति लगनशील, मेहनती एवं मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल रहे हैं।
अनुचर फौजदार द्वारा 41 वर्ष 07 माह अपनी सेवाएं पुलिस विभाग को प्रदान की गयी। अपने सेवाकाल में ड़यूटी के प्रति लगनशील, मेहनती एवं मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल रहे हैं।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
