उत्तर नारी डेस्क
भाजपा एसटी मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद समीर उरांव के उत्तराखण्ड पहुंचने पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष विवेकदीप सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनकर जोरदार स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं का हित सुरक्षित है हमारी पार्टी सभी कार्यकर्ताओं का ध्यान रखती है और उन्हें सम्मान देती है। इसीलिए आज भाजपा भारत ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल बन चुकी है।
उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद से जनजातीय समुदाय को विशेष सम्मान दिया गया, इस सरकार ने जनजातीय समुदाय के नेता एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मना रही है और जनजातीय समुदाय की द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनाकर जनजाति समुदाय के लोगों को सम्मानित किया। मोदी जी की सरकार हर वर्ग का ध्यान रखते है, और बिना भेदभाव के विकास करते है।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
