उत्तर नारी डेस्क
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर जनपद में बाहरी राज्यों से आकर जनपद में निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों के सत्यापन हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त क्रम में 15 दिसंबर को थाना रायपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत बर्मावाला खाला, मयूर विहार में निवासरत बाहरी प्रदेशों से आये कर्मचारी/मजदूर / फड़ ठेली वालो के सत्यापन हेतु अलग- अलग टीमें बनाकर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 18 मकान मालिको द्वारा किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराये जाने पर पुलिस द्वारा पुलिस एक्ट में चालान कर 1,80,000/- रुपए का जुर्माना किया गया।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
