उत्तर नारी डेस्क
उत्तराखण्ड के होनहार युवाओं का भारतीय सेना में जाना बचपन से देखा एक सपना होता है। भारतीय सेना में शामिल होने के सपने को साकार करने के लिए कई युवा जी तोड़ मेहनत कर सेना में जगह बनाते है और राज्य का नाम गौरवान्वित करते हैं। अब इसी क्रम में उधमसिंह नगर जिले की खटीमा तहसील क्षेत्र के रहने वाले शुभम सिंह मेहरा ने पूरे राज्य का नाम रौशन किया है। शुभम सिंह मेहरा का एनडीए में चयन हो गया है। शुभम सिंह मेहरा की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है। साथ ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता भी लगा हुआ है।
बता दें, नोजगे पब्लिक स्कूल खटीमा के पूर्व छात्र हैं शुभम। उन्होंने इसी विद्यालय से वर्ष 2021 में इंटरमीडिएट की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की थी। वहीं, अब शुभम सिंह मेहरा नेशनल डिफेंस एकेडमी खडकवासला में दाखिला लेकर कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत सेना में अफसर बन जाएंगे। उत्तर नारी टीम की ओर से भी शुभम सिंह मेहरा को हार्दिक बधाई एवं शुभ कामना।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
