उत्तर नारी डेस्क
जम्मू से समूचे उत्तराखण्ड के लिए एक दुःखद ख़बर सामने आ रही है। यहां भारतीय सेना की 432 इंडिपेंडेंट इंजीनियर स्क्वाड्रन में तैनात पिथौरागढ निवासी पंकज कन्याल (24 साल) का टावर से गिरकर निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर आज चार दिन बाद पैतृक आवास पर पहुंचा।
जानकारी के अनुसार, इन दिनों उनकी ड्यूटी जम्मू में थी। उनके पिता श्याम सिंह भी सेना में रह चुके हैं। पंकज का विवाह दो साल पूर्व हुआ था और उनका एक छह माह का पुत्र है। वहीं, वहीं, सेना के अधिकारियों ने जैसे ही उनके निधन की दुःखद सूचना परिजनों को दी तो घर में मातम छा गया। उनकी पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर छा गई है। पड़ोसी व ग्रामीणों ने घर पहुंच स्वजन को ढांढस बंधाया।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
