उत्तर नारी डेस्क
किच्छा : चीनी मिल की बेहतर पेराई के लिए गन्ना किसानों ने मिल के अधिशासी निदेशक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सोमवार को बड़ी संख्या में किसान चीनी मिल पहुंचे। उन्होंने चीनी के उच्चतम उत्पादन के लिए ईडी मर्तोलिया का सम्मान किया। इस दौरान चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक ऋषिपाल सिंह भी मौजूद रहे। मर्तोलिया ने सभी किसानों का आभार जताया। उन्होंने किसानों से जड़, अगौला, पत्ती रहित ताजा एवं साफ-सुथरा गन्ना आपूर्ति करने का अनुरोध किया। सम्मानित करने वालों में डीएन मिश्रा, वीर मानवेन्द्र सिंह, प्रताप सिंह, सुधीर कुमार शाही, धर्मेन्द्र सिंह आदि किसान शामिल रहे।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
