उत्तर नारी डेस्क
उत्तराखण्ड सरकार ने चार आइएएस और सात पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए है। जहां अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को कार्मिक एवं सतर्कता की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। प्रमुख सचिव आरके सुधांशु को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री राजस्व का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
जय भारत सिंह अपर जिलाधिकारी देहरादून होंगे। चंद्र सिंह इमलाल को अपर आयुक्त गन्ना काशीपुर बनाया गया है। विवेक प्रकाश अपर जिलाधिकारी चमोली के पद पर भेजे गए हैं। पंकज उपाध्याय अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऊधमसिंहनगर का पद संभालेंगे। रविंद्र कुमार जुवांठा डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंहनगर बनाए गए हैं।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)


