उत्तर नारी डेस्क
उत्तराखण्ड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उत्तराखण्ड के कई होनहार अपनी मेहनत और क्षमता के दम पर ही उच्च पदों पर काबिज हैं। इसी क्रम में अब हल्द्वानी के तनुज पाठक ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2023 में 72वीं रैंक हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है। जिससे उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
बता दें, तनुज पाठक मूल रूप से अल्मोड़ा के रहने वाले हैं। हालांकि, वर्तमान में वे शीशमहल काठगोदाम, नैनीताल में रहते हैं। तनुज के पिता त्रिलोचन पाठक सहकारिता विभाग में कार्यरत हैं। माता आशा पाठक महात्मा गांधी इंटर कालेज में अध्यापिका हैं। वहीं, तनुज पाठक ने अपनी दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई सेंट टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल काठगोदाम, हल्द्वानी से पूरी की है। उसके बाद उन्होंने आईआईटी रुड़की से मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग में (2014–2018) तक बीटेक किया।
जानकारी के मुताबिक, बीटेक करने के बाद उनकी विप्रो कंपनी में अच्छी नौकरी लग गई थी। लेकिन तनुज को आईएएस बनना था। इसके लिए उन्होंने अपनी नौकरी तक छोड़ दी और उसके बाद वह सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुट गए। तनुज रोजाना आठ से 10 घंटे पढ़ाई करते थे। अपनी कड़ी मेहनत के चलते आज वह आईएएस अधिकारी बनने का सपना साकार कर सके। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा पास की है। उत्तर नारी की ओर से तनुज पाठक को बधाई व शुभकामनाएं।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
