उत्तर नारी डेस्क
उत्तराखण्ड में भयानक गर्मी पड़ रही है। इसके साथ ही गर्म हवा भी चल रही है। जिसके वजह से लोगों की मौत होने की भी खबर आई है। जानकारी के अनुसार, कोटद्वार के झूलाबस्ती लकड़ी पड़ाव में लू लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई है। वहीं, बेस अस्पताल के चिकित्सक डॉ. डीके सिंह ने बताया कि 30 मई की शाम को करीब चार बजे एक 70 वर्षीय श्रमिक जिनका नाम यदुराज सिंह है, उनको उनके परिजन व पड़ोसी अचेतावस्था में बेस अस्पताल लाए थे। वह तेज बुखार से तप रहे थे। करीब पांच घंटे तक उनका उपचार भी चला, लेकिन वह बेहोशी की हालत में रहे। मध्य रात्रि को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि यदुराज सिंह मजदूरी का काम करते है। मजदूरी का काम करते हुए उन्हें चक्कर आया और वह जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया और उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतें
भीषण गर्मी से इंसान, पशु और पक्षी सभी परेशान हो रहे हैं। ऐसे में गर्मी से बचना तो विशेष सावधानी बरतें। तेज गर्मी आपको और आपके परिवार को बीमार कर सकती है। ऐसे में आप कुछ सावधानी जरूर बरतें।
भरपूर पानी पिएं- गर्मी से बचने का एक सबसे आसान उपाय है कि आप भरपूर पानी पिएं। इससे शरीर गर्मी से लड़ने में सक्षम होगा। तेज धूप में निकलने से पहले 1 गिलास पानी पीकर निकलें। शरीर हाइड्रेट रहेगा और पानी की कमी नहीं होगी और धूप का असर भी कम होगा। घर की बाहर और बालकनी में पशु पक्षियों के लिए भी पानी जरूर रखें।
खुद को कवर करके निकलें- सर्दी ही नहीं गर्मी से बचने के लिए भी खुद को कवर करके रखें। तेज धूप में सीधे निकलने से बचें। सिर को टोपी या किसी दुपट्टे से कवर करके रखें। हेडगियर का इस्तेमाल करें। अगर धूप में ज्यादा देर के लिए जा रहे हैं तो छाता लेकर जाएं। फुल स्लीव्स के सूती कपड़े पहनें। इससे धूप के असर को कम किया जा सकता है।
घर में इलेक्ट्रोलाइट्स बनाकर रखें- सिर्फ पानी ही काफी नहीं है धूप और गर्मी से बचने के लिए। इसके लिए आप घर में नमक और चीनी का घोल बनाकर रखें। इस होममेड इलेक्ट्रोलाइट्स से आप शरीर में पानी की कमी को दूर कर सकते हैं। इससे गर्मी का असर आपको प्रभावित नहीं कर पाएगा।
इस समय न निकलें- भीषण गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखें। तेज गर्मी में बच्चों को आउटसाइड खेलने के लिए न भेजें। 11 बजे से 4 बजे तक बच्चों और बुजुर्गों को घर पर ही रहने के लिए कहें। घर में पर्दे लगाकर रखें और हवादार जगहों पर ही बैठें।
लू लगने पर क्या करें- अगर किसी को लू लग जाए तो उसे आइस पैक और ठंडे पानी से ठंडा करने की कोशिश करें। मरीज को तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाएं। ठंडी जगह पर मरीज को लिटाएं और थोडा-थोड़ा पानी देते रहें।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
