उत्तर नारी डेस्क
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा की पहली लिस्ट में 29 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इस लिस्ट में रविंद्र सिंह नेगी का भी नाम है, जो पटपड़गंज से चुनाव लड़ेंगे। उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी अवध ओझा से होगा जो यूट्यूबर और शिक्षक हैं। कांग्रेस ने पटपड़गंज सीट से चौधरी अनिल कुमार को उतारा है।
बता दें, पिछले 2020 के विधानसभा चुनाव में भी रविंद्र सिंह नेगी पटपड़गंज से उम्मीदवार थे। उनका मुकाबला दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से था। जोरदार प्रचार के बावजूद रविंद्र सिंह नेगी मनीष सिसोदिया से महज 3,207 वोटों से हार गए थे। वहीं, एक बार फिर से भाजपा ने रविन्द्र सिंह नेगी की एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी के रूप में क्षमता को उजागर किया।
रविंद्र सिंह नेगी कई सालों से दिल्ली की राजनीति में सक्रिय हैं। पटपड़गंज में उनके पिछले प्रदर्शन ने सिसोदिया जैसे अनुभवी नेताओं को चुनौती देने की उनकी क्षमता को दर्शाया है। इस बार, उनका लक्ष्य जीत हासिल करने के लिए अपने पिछले अनुभव और मतदाता आधार का लाभ उठाना है।रविंद्र सिंह नेगी मौजूदा समय में निगम पार्षद हैं। इस बार वे पटपड़गंज सीट से AAP उम्मीदवार अवध ओझा को चुनौती देंगे।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
