उत्तर नारी डेस्क
मा0 मुख्यमंत्री महोदय द्वारा वर्ष-2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के क्रम में कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा कोटद्वार में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति धर्मवीर को 14.19 ग्राम अवैध स्मैक के साथ रेलवे स्टेशन के पीछे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यावाही की जा रही है।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
