उत्तर नारी डेस्क
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के कुशल निर्देशन में धोखाधड़ी से संबंधित मामले में पौड़ी पुलिस की एक के बाद एक शानदार कामयाबी हासिल कर रही है। पुलिस ने 92 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाली फर्जी को-ऑपरेटिव सोसाइटी का एक और सरगना को दिल्ली से गिरफ्तार कर दिया है। अन्तर्राज्यीय फर्जी कॉपरेटिव सोसाइटी/कंपनी में धोखाधड़ी करने वाले 5 अभियुक्तों को पौड़ी पुलिस पूर्व में जेल भेज चुकी है।
बता दें, फिछले साल 1 जून को वादिनी तृप्ति नेगी निवासी कोटद्वार द्वारा THE LONI URBAN MULTI STATE CREDIT & TREFT CO-OPRATIVE SOCIETY (LUCC) की शाखा दुगड्डा, कोटद्वार के मैनेजर विनीत सिहं निवासी ग्राम देवडाली, पो0ऑ0 गुमखाल, पौडी गढवाल व कैशियर प्रज्ञा रावत निवासी पदमपुर मोटाढाक,जनपद पौडी गढवाल के विरूद्ध प्रार्थना पत्र दिया कि मैनेजर और कैशियर ने आरडी खुलवाने के नाम पर वादिनी से पैसे तो ले लिए हैं लेकिन उन्हें इसका कोई ना तो बॉन्ड दिया है और ना ही उनके पैसे को जमा किया है इस प्रकार से उक्त लोगों ने धोखाधड़ी की है, जिसके आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0-142/24, धारा धारा-420/ 120बी/467/468/471 भादवि व 3 UPID ACT व 3,21,(3) BUDS ACT पंजीकृत किया गया। मामला आमजन से धोखाधड़ी से संबंधित होने के कारण प्रकरण की गंभीरता और संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार की अध्यक्षता में एक जांच टीम का गठन किया गया था।
पुलिस टीम द्वारा उक्त धोखाधड़ी में संलिप्त 05 अभियुक्तों क्रमश: 1. उर्मिला बिष्ट, 2. जगमोहन सिंह बिष्ट, 3. कुमारी प्रज्ञा रावत 4. विनीत सिंह, 5. गिरीश चन्द्र बिष्ट को पूर्व में दिनांक 28 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। अभियोग उपरोक्त में संलिप्त अभियुक्त चन्दन राम राज पुरोहित काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करने हेतु सभी सार्थक प्रयास किये लेकिन अभियुक्त शातिर किस्म का होने के कारण लगातार अपने ठिकाने व मोबाइल नम्बर बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों एवं पतारसी सुरागरसी कर अभियुक्त चन्दन राम राज पुरोहित को बीते दिन 6 फरवरी शास्त्रीनगर दिल्ली किराये के घर से गिरफ्तार किया गया।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
