उत्तर नारी डेस्क
चारधाम यात्रा में आने वाले वाहन चालकों को अब ग्रीन कार्ड के बिना एंट्री नहीं मिलेगी। आपको बता दें इस बार ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था को और भी सुगम बना दिया गया है। देहरादून आरटीओ सुनील शर्मा ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए एक माह पहले ही ग्रीन कार्ड जारी किए जाएंगे।
पीली प्लेट की जितनी भी गाड़ियां हैं उनके लिए ही ग्रीन कार्ड बनाना ज़रूरी होगा, चाहे वे प्रदेश की हो या बाहरी। बसों के संचालन के लिए भी यूनियन से बातचीत कर रोटेशन सिस्टम लागू किया गया है। आरटीओ सुनील शर्मा ने बताया कि ग्रीन कार्ड एक फिटनेस सर्टिफिकेट है। बिना फिटनेस के वाहन चालकों को ग्रीन कार्ड नही मिलेगा।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
