उत्तर नारी डेस्क
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने आज श्री सिद्धबली मंदिर पहुंचकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और बाबा सिद्धबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में दर्शन के दौरान उन्होंने श्रद्धापूर्वक पूजा कर सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की।
इस पावन अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।





