उत्तर नारी डेस्क
पौड़ी गढ़वाल में मकर संक्रांति पर होने वाला गेंद मेला (गिंदी कौथिग) का अलग ही महत्व है। पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल विकास खंड में थलनदी, डाडामंडी, देवीखेत, दालमीखेत, कलसी में भव्य गेंद मेले का आयोजन होता है।
पर्वतीय क्षेत्र में मकर संक्रांति पर्व पर धूमधाम से गेंद मेलों का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न स्थानों पर गेंद खेली गई। वहीं, देवीखेत में लगने वाला गिंदी कौथिक में सुबह से ही कौथिगरो की भारी भीड उमड़ पडी।
गिंदी कौथिग में बीस किलो का गिंदोडा नामक फल से सिला गेंद को अपने पाले में करने के लिए जमकर प्रदर्शन हुआ। देवीखेत मेले में दिखेत के बिष्ट बन्धुओं और ढौंरी के नेगी बन्धु अपने कुल देवता के ध्वज के साथ ढोल दमाऊ के ताल पर नृत्य करते हुए आयोजन स्थल पर पहुंचे। फिर गेंद को अपने पाले में करने के लिए जोरदार संघर्ष देखने को मिला। इस संघर्ष में दिखेत और ढौंरी के बीच जमकर जोर अजमाइश के बीच ढौंरी ने बाजी मारी। उधर डाडामंडी में देर रात तक लंगूर पट्टी और भटपुडी के बीच संघर्ष में लंगूर ने विजय प्राप्त की। खेल के दौरान कोई अनहोनी न हो लोग अपने मंदिर के ध्वज लेकर चलते है।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
