उत्तर नारी डेस्क
उत्तराखण्ड में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए अहम जानकारी सामने आई है। उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षा परिषद (UBSE) की ओर से 2026 में आयोजित होने वाली हाई स्कूल यानी 10th और इंटरमीडिएट यानी 12th की परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी को शुरू होगी, जबकि 10वीं की परीक्षा 23 फरवरी से शुरू होगी। दोनों परीक्षाएं 20 मार्च को संपन्न होंगी। इंटमीडिएट की परीक्षा ड्राइंग पेंटिंग और 10वीं की हिंदुस्तानी संगीत विषय से शुरू होगी। उत्तराखण्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, जो सुबह 10 बजे शुरू होगी और दोपहर एक बजे समाप्त होगी।
बोर्ड ने परीक्षाओं को नक़ल विहीन बनाने के कड़े इंतज़ाम किये हैं। यह परीक्षा प्रदेश भर के 1261 केन्द्रो पर होंगी। जिसमें 156 संवेदनशील और 6 केंद्र अतिसंवेदनशील चिन्हित किये गए हैं। इन परीक्षाओं में इस बार करीब दो लाख सोलह हजार परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
कोटद्वार की 3 बेटियां ग्वालियर में दिखाएँगी हॉकी का दम, नेशनल टीम में हुआ चयन
कोटद्वार के खेल जगत के लिए यह अत्यंत हर्ष और गर्व का क्षण है। यहाँ की तीन प्रतिभावान बेटियों ने अपनी कड़ी मेहनत और फौलादी इरादों के दम पर उत्तराखण्ड की राष्ट्रीय हॉकी टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। ये बालिकाएं आगामी 2 से 7 जनवरी तक ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में आयोजित होने वाली 'राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता' में देवभूमि का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इन सितारों ने बढ़ाया मान
राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने वाली इन छात्राओं ने साबित कर दिया है कि यदि अवसर और सही मार्गदर्शन मिले, तो बेटियां किसी भी ऊंचे मुकाम को हासिल कर सकती हैं:
प्राची रावत (पुत्री भारत सिंह रावत): चयन - उत्तराखण्ड अंडर-14 टीम।
कल्पना (पुत्री गजपाल सिंह): चयन - उत्तराखण्ड अंडर-14 टीम।
पल्लवी (पुत्री कुलदीप चंद): चयन - उत्तराखण्ड अंडर-19 टीम।
जीजीआईसी घमंडपुर और मिनी स्टेडियम की पहचान
ये तीनों ही होनहार खिलाड़ी जी.जी.आई.सी. घमंडपुर की छात्राएं हैं। इनकी इस सफलता के पीछे मिनी स्टेडियम मोटाढाक के हॉकी प्रशिक्षक तेजेन्द्र रावत का कुशल मार्गदर्शन और कठोर प्रशिक्षण है। पिछले दो वर्षों से अधिक समय से तेजेन्द्र रावत के निर्देशन में ये बालिकाएं सुबह-शाम मैदान पर पसीना बहा रही थीं, जिसका सुखद परिणाम आज राष्ट्रीय चयन के रूप में सामने आया है।
अन्य खिलाड़ियों के लिए बनीं प्रेरणास्रोत
मीडिया प्रभारी शिवम नेगी ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद इन बेटियों का राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचना कोटद्वार के अन्य उभरते खिलाड़ियों के लिए एक आदर्श उदाहरण है। प्रशिक्षक तेजेन्द्र रावत और खेल प्रेमियों ने उम्मीद जताई है कि ये बेटियां ग्वालियर के मैदान पर अपने स्टिक का जादू बिखेरेंगी और उत्तराखण्ड के लिए पदक जीतकर लौटेंगी।
कोटद्वार के प्रबुद्ध नागरिकों और खेल संगठनों ने तीनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें इस बड़ी चुनौती के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)




