Uttarnari header

CM धामी ने मंत्रिमंडल के सदस्यों को विभागों का दायित्व सौंपा

उत्तर नारी डेस्क 

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा अंतिम रूप दे दिया है। पांच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील विभाग अपने पास ही रखे हैं। इससे पहले भी वह 35 से अधिक विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

हाल ही में मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए विधायकों खजान दास, मदन कौशिक, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई थी।



किसे क्या जिम्मेदारी?

पुष्कर सिंह धामी (मुख्यमंत्री): मंत्रिपरिषद, कार्मिक एवं सतर्कता, सचिवालय प्रशासन, नियोजन, राज्य संपत्ति, सूचना, गृह, राजस्व, औद्योगिक विकास (खनन सहित), श्रम, पेयजल, ऊर्जा, आबकारी, न्याय, नागरिक उड्डयन, वित्त और आवास। इसके अतिरिक्त वे सभी विभाग जो किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं हैं, मुख्यमंत्री के पास रहेंगे।

सतपाल महाराज : लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, सामान्य प्रशासन विभाग और भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं।

गणेश जोशी: कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान एवं कृषि प्रसंस्करण, उद्यान एवं फलोद्योग, रेशम विकास और सैनिक कल्याण।

​डॉ. धन सिंह रावत: विद्यालयी शिक्षा (बेसिक एवं माध्यमिक), संस्कृत शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और सहकारिता।

सुबोध उनियाल: वन, निर्वाचन, विधायी एवं संसदीय कार्य, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा।

रेखा आर्य: महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल और युवा कल्याण।

सौरभ बहुगुणा: पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल, कौशल विकास एवं सेवायोजन।

​खजान दास: समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण और भाषा।

​भरत सिंह चौधरी: ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम और खादी एवं ग्रामोद्योग।

​मदन कौशिक: पंचायतीराज, आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास, आयुष एवं आयुष शिक्षा, पुनर्गठन और जनगणना।

​प्रदीप बत्रा: परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी।

​राम सिंह कैड़ा: शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन और जलागम प्रबंधन

Comments