उत्तर नारी डेस्क
उत्तराखण्ड में दहेज उत्पीड़न के मामले बढ़ते जा रहें हैं। दहेज लेना और देना दोनों ही कानून अपराध है। दहेज प्रथा कों लेकर भले हीं सख्त क़ानून बने हों लेकिन इसके बावजूद भी आए दिन दहेज कों लेकर महिलाओं से उत्पीड़न की ख़बरें सामने आती रहती हैं। इसी क्रम में अब ख़बर देहरादून से है।
जहां नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद दहेज उत्पीड़न और दहेज हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि मामला थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र का है। परिजनों का कहना है कि 18 फरवरी 2026 की रात कहकशा ने अपने भाई को फोन कर बताया था कि उसके ससुराल वाले सहस्रधारा रोड पर प्लॉट खरीदने के लिए 50 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। उसे इस बात को लेकर परेशान किया जा रहा है। उसके बाद 3 मार्च 2026 को सुबह करीब 11 बजे भी कहकशा ने फोन कर बताया कि उसके पति, सास-ससुर, देवर और ननद बहुत गुस्से में हैं, वे पैसों की मांग कर रहे हैं।उसी रात करीब 1:30 बजे उसके पिता को ससुर यासीन का फोन आया कि कहकशा को कुछ हो गया है। परिजन तत्काल देहरादून पहुंचे। जिसके बाद अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बताया कि कहकशा को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि पति शहबाज आलम, सास खुर्शीदा, ससुर यासीन,देवर सरताज और ननद शबनम ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के बाद कहकशा की हत्या की है।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतका के भाई सलमान आसिफ की शिकायत के आधार पर पति शहबाज आलम, सास खुर्शीदा, ससुर यासीन, देवर सरताज और ननद शबनम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया,जिसके बाद शहबाज आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। शव को उनके परिजनों के सुपर्द कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
