उत्तर नारी डेस्क
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल आज उत्तराखण्ड दौरे पर है। यह उत्तराखण्ड में अरविंद केजरीवाल का पहला दौरा है। तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10.40 पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जॉली ग्रांट पहुंचे। जहां सैकड़ों की तादाद में उनके स्वागत के लिए पहुंचे कार्यकर्ताओं आम आदमी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर और कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं, वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं मेें जोश भरने के साथ ही वह पार्टी का फीडबैक भी लेंगे।
बता दें कि उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तराखण्ड के दौरे पर पहली बार आ रहे हैं। राजपुर रोड स्थित एक होटल में दोपहर 12.30 बजे प्रेसवार्ता कर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। शाम 4 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
