Uttarnari header

आज का पंचांग और राशिफल - भागवताचार्य आयुर्वेद रत्न, ज्योतिषाचार्य राजेन्द्र प्रसाद बेबनी के साथ

ज्योतिषाचार्य राजेन्द्र प्रसाद बेबनी 


18-नवंबर-2021
वार:--------गुरुवार
तिथी :-------14चतुर्दशी12:00
पक्ष :----------कार्तिकशुक्लपक्ष 
माह:---------मार्गशीर्ष3गते
नक्षत्र:--------भरणी25:29
योग:-----------वरियान26:57
करण:-----------वणिज12:00
चन्द्रमा:------------मेष
सुर्योदय:------------07:03
सुर्यास्त:-------------17:43
दिशा शूल ---------------दक्षिण
निवारण उपाय:----दही का सेवन
ऋतु :-----------------हेमंत ऋतु
गुलीक काल:---09:00से 10:30
राहू काल:------13:30से15:00
अभीजित-----11:52से12:405
विक्रम सम्वंत  .........2078
शक सम्वंत ............1943
युगाब्द ..................5123
सम्वंत सर नाम:-राक्षस

       🌞चोघङिया दिन🌞
शुभ:-07:03से08:23तक
चंचल:-11:03से12:23तक
लाभ:-12:23से13:43तक
अमृत:-13:43से15:03तक
शुभ:-16:23से17:43तक
      🌓चोघङिया रात🌗
अमृत:-17:43से19:23तक
चंचल:-19:23से21:03तक
लाभ:-00:23से02:03तक
शुभ:-03:43से05:23तक
अमृत:-05:23से07:03तक

     आज के विशेष योग
वर्ष का 220वाँ दिन, भद्रा दिन के 12:00 से रात 25:14 तक-स्वर्गलोक-शुभ-नैर्ऋत्य, वैकुण्ठ चतुर्दशी, चांद्र पूर्णिमा व्रत, मेला चंद्रभागा प्रारंभ 03 दिन का झालावाड़ (राज.), भीष्म पंचक समाप्त, त्रिपुरोत्सव , पद्मक योग 25:29 से प्रारंभ, भरणी दीपम् (द.भा.में), कार्तिक व्रतोधापन, बडाऔसा (बिहार), दीप दान, त्रिपुरारी पूर्णिमा, प्रशस्त पूर्णिमा, पुष्कर यात्रा, जैन चौदस, ब्रह्मकूचे, पाषाण चतुर्दशी,

     🏡वास्तु  टिप्स🏢🏡
भवन स्वामी का शयन कक्ष नैर्ऋत्य कोण के अतिरिक्त पश्चिम, दक्षिण दिशा में भी बनाया जा सकता है।

      सुविचार
परमात्मा की प्राप्ति के बिना मनुष्य शरीर किसी काम का नहीं है।👍🏻 

   💊💉आरोग्य उपाय🌱🌿
कमजोर फेफड़ों के उपचार के लिए आहार -
🍎 सेब -
शोधकर्ताओं ने विटामिन सी, विटामिन ई और बीटा कैरोटीन के सेवन को फेफड़ों के अच्छे काम को जोड़ा है और यह सभी तत्व सेब में मौजूद है। सेब एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है जो आपके फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। 

      🐑🐂 राशिफल🐊🐬
🐏 राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भावनाओं को वश में रखें। दूर से बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है। किसी व्यक्ति से विवाद संभव है। मन की बात किसी को न बताएं। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। 

🐂 राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता तथा उत्साह से काम कर पाएंगे। मित्रों तथा संबंधियों की सहायता करने से मान-सम्मान मिलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में सहयोगी सहायता करेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। 

👫 राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
दुष्ट व्यक्तियों से सावधान रहें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा।

🦀 राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रमाद न करें। निवेश शुभ फल देगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट उपहार की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

🦁 राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
नौकरी में अधिकारी की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। मन में दुविधा रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। कारोबार अच्‍छा चलेगा। नए संबंध बनाने से पहले विचार कर लें। अपरि‍चितों पर अधिक भरोसा ठीक नहीं। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। आर्थिक तंगी रहेगी।

👩🏻‍🦰 राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
डूबी हुई रकम प्राप्ति होने के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बढ़ेगी। व्यापार- व्यवसाय से संतुष्टि रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। किसी समस्या का अंत होगा। प्रसन्नता व उत्साह में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा।  

⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
धन प्राप्ति सुगम होगी। काम में मन लगेगा। कार्यस्थल पर सुधार या परिवर्तन हो सकता है। मित्रों तथा संबंधियों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यकारी नए अनुबंध हो सकते हैं। योजना फलीभूत होगी।

🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कोर्ट व कचहरी के कार्यों में गति आएगी। चिंता में कमी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा।

🏹 राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
चोट व दुर्घटना आदि से शारीरिक व आर्थिक हानि की आशंका है। लापरवाही न करें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। हताशा का अनुभव होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। कारोबार ठीक चलेगा। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है।

🐊 राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
बाहरी वातावरण सुखद रहेगा। निवेश शुभ फल देगा। भाग्य का साथ रहेगा। सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी।

🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
परीक्षा व प्रतियोगिता आदि में सफलता प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भूमि व भवन संबंधी क्रय-विक्रय की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शारीरिक कष्ट की आशंका प्रबल है।

🐡 राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
शैक्षणिक व शोध इत्यादि के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। प्रसन्नता रहेगी।

कुंडली से सम्बन्धित अन्य समस्याओं और उनके निराकरण हेतु संपर्क करें - पंडित राजेंद्र प्रसाद बेबनी

मोबाइल नंबर - 91 78953 06243


Comments