उत्तर नारी डेस्क
पहाड़ की सड़कें वाहन चालकों के लिए काल बनी हुई हैं। जगह-जगह सड़क हादसे हो रहे हैं, वहीं अब दर्दनाक हादसे की ख़बर पौड़ी से आ रही है। जहां पौड़ी कोटद्वार हाईवे- 119 पर एक कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में कार में पांच लोग सवार बताए जा रहे थे, जो हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए है।
मिली जानकरी अनुसार सभी घायलों को स्थानीय लोग आनन-फानन में नजदीकी स्वाथ्य केंद्र ले गए हैं। जहां हादसे में पांच लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नदारद थे। ऐसे में स्थानीय लोगों ने खुद घायलों की मरहम-पट्टी की। वहीं घायलों को समय पर इलाज नहीं मिल पाने और हॉस्पिटल में डॉक्टर ना होने से लोगों में खासा रोष है। वहीं ऐसे में अब स्वास्थय विभाग लापरवाही पर सवाल उठ रहें है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखण्ड क्रान्ति दल नहीं बचा पाई अपना चुनाव चिन्ह कुर्सी
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)