उत्तर नारी डेस्क
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, महोदय, जनपद पौड़ी गढ़वाल, यशवन्त सिंह चौहान द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया। जिसके क्रम में ए.एच.टी.यू. कोटद्वार द्वारा दुगड्डा ब्लॉक के राजस्व क्षेत्र ग्राम पुलिंड़ा में जाकर ग्रामीणो को महिलाओं व बच्चों के प्रति बढ़ते हुए अपराधों की रोकथाम, मानव तस्करी, गुड टच-बैड टच, आपातकालीन नम्बर डायल-112, बाल हेल्प लाईन नम्बर-1098, साइबर हेल्प लाईन नम्बर-1930 आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए महिलाओं को बताया कि यदि उनके साथ कोई भी व्यक्ति अपमानजनक व्यवहार, छेड़छाड़, भगा ले जाना, बाल विवाह आदि करता है तो इस तरह की घटनाओं को कदापि नजरअंदाज न करें बल्कि इसकी सूचना तत्काल अपने परिजनों और पुलिस को दें। जिन महिलाओ व बच्चो के साथ अपराध हो रहे थे, वो अपराध की सूचना पुलिस को नही दे पा रहे थे। यह अभियान इसलिये चलाया जा रहा है ताकि महिलाये व बच्चे जागरूक होकर अपराध की सूचना तत्काल पुलिस के दे जिसमें पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर महिला/बच्चों सम्बन्धी अपराधो पर प्रभावी अंकुश लग सकेगा। जनपद पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान लगातार जारी है।
पुलिस टीमः-
1️⃣ प्रभारी एएचटीयू महिला उपनिरीक्षक सुमनलता,
2️⃣ आरक्षी मुकेश कुमार
3️⃣ आरक्षी अरविंद कुमार
यह भी पढ़ें - हरदा ने किशोर उपाध्याय पर कसा तंज, बोले- 'लंका विजय के समय हमारे हनुमान रावण के कक्ष में बैठे थे'
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
