उत्तर नारी डेस्क
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे द्वारा जनपद के राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस में सम्मलित हुये गाँवों व नवसृजित थाना यमकेश्वर व चौकी बीरोंखाल के गाँवों में जाकर ग्रामीण महिलाओं व स्कूली छात्र-छात्राओं को महिला सम्बन्धी अपराधों, नशे के दुष्प्रभाव, साईबर अपराध एवं उत्तराखण्ड पुलिस एप के गौरा शक्ति मॉडयूल आदि की जानकारी देकर जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु सर्वसम्बन्धित थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है। जिसके क्रम में आज दिनाँक 29.03.2023 को नवसृजित थाना यमकेश्वर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्रामीण महिलाओं, युवतियों एवं छात्राओं को उत्तराखण्ड पुलिस एप में महिला सुरक्षा हेतु उपलब्ध गौरा शक्ति मॉड्यूल व sos बटन की सुविधा के बारे में जानकारी प्रदान करते हुये महिलाओं एवं युवतियों का गौरा शक्ति मॉड्यूल में Self Registration लगातार करवाया जा रहा है।
ग्रामीण महिलाओं, युवतियों एवं छात्राओं को बढ़ते हुए अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों, आपातकालीन नम्बर डॉयल- 112, साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों को किसी भी अपराध एवं पुलिस सहायता हेतु यमकेश्वर थाना स्टॉफ, डायल-112 एवं जनपद के मुख्य-मुख्य मोबाईल नम्बर दिये गये। उक्त अभियान लगातार जारी है।
यह भी पढ़ें - श्रीदेव सुमन वि.वि. पहली बार कराने जा रहा है प्री पीएचडी, जानें इसके बारे में
%20%20dt.22%20to%2026%20January,%202026%20(Republic%20Day).jpg)
%20UCC%20%20dt.%2027%20January,%202026%20to%2021%20February,%202026.jpeg)
